शेखपुरा: टाटी पुल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में हो रहा इलाज
टाटी पुल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान चड़ियारी गांव निवासी अब्दुल कलाम के पुत्र एमडी इरशाद के रूप में की गई है। वह बरबीघा से अपने घर की ओर जा रहा था।