आंवला: आँवला में बेकाबू ट्रक ने स्कूल से लौट रहे छात्र को रौंदा, इलाज के दौरान काटना पड़ा बायां पैर, केस दर्ज
Aonla, Bareilly | Nov 28, 2026 आंवला में रामनगर रोड पर एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने स्कूल से घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र को टक्कर मार दी थी। इस भीषण हादसे में ट्रक का पहिया छात्र के पैरों पर चढ़ गया। गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए छात्र की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका बायां पैर काटना पड़ा। पुलिस ने मामले में शनिवार सुबह करीब आठ बजे रिपोर्ट दर्ज।