लखीसराय। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं पर सुनवाई की गई। पूर्वाह्न 11:30 पर शुरू हुई जनसुनवाई में कुल 23 मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने की।