हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र में देवर ने शादी का झांसा देकर भाभी के साथ बनाए शारीरिक संबंध, अब शादी से मुकरा
Hardoi, Hardoi | Jul 23, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने बुधवार सुबह लगभग 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति की 6 माह पहले मौत हो चुकी है। बताया कि उसके देवर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है।