हरदोई: पिहानी के कुइया गांव के पास कांवरियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार वैभव तिवारी की मौके पर हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 22, 2025 हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है जब कांवरियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय वैभव तिवारी के रूप में हुई है, जो अपने दो दोस्तों के साथ हरदोई से वापस घर लौट रहा था।घटना के बाद ट्रॉली चालक मौके से भागने लगा, जिसे मृतक के साथियों और स्थानीय लोगों ने दौड़कर रोका और पुलिस को सौंप दिया।