हरदोई: बनावां गांव में बिजली के बोर्ड में पंखे का स्विच लगाते समय युवक को लगा करंट, हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Jul 22, 2025 हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के बनावां गांव निवासी आशीष उर्फ पिंटू घर मे बिजली के बोर्ड में पंखे का स्विच लग रहा था उसी दौरान उसे करंट लग गया परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक खेती-बाड़ी के अलावा मजदूरी करता था और अविवाहित था।