हरदोई: ABVP कार्यकर्ता की पिटाई और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से नाराज ABVP ने कोतवाली शहर के बाहर किया प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Jul 22, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ बस ड्राइवर व कंडक्टर के द्वारा की गई मारपीट व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा पकड़े जाने से नाराज एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली शहर के गेट पर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन की जानकारी होने पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।