अररिया: नवाबगंज में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 8, 2024 अररिया के फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज में भूमि विवाद को लेकर एक महिला बबीता देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला को सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी है. परिजनों के मुताबिक लिखित सूचना थाना को दे दी गई है.