धौलपुर: लिपिक ग्रेड द्वितीय और कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष संचालित किया जाएगा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा लिपिक ग्रेड द्वितीय, कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन जिले में निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने शुक्रवार शाम में बताया कि 5 जुलाई रविवार को दो पारियों प्रातः 9.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक तथा अपराह्न् 3 बजे से सायं 6 बजे तक लिपिक ग्रेड द्वितीय, कनिष्ठ स