फिरोजाबाद का गौरव! 🏆
एम. डी. जैन इण्टर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर 07 सितम्बर 2026 को कॉलेज परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों ने माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई दी। छात्रों ने हाथ से बना स्केच भी भेंट किया।
यह पूरे सिरसागंज और फिरोजाबाद के लिए गर्व का क्षण है।
DDM NEWS की तरफ से अश्वनी कुमार जैन को बहुत-बहुत बधाई।
#AshwiniKumarJain #RajyaAdhyapakPuraskar2025 #MDJainCollege #Sirsaganj #Firozabad #UPTeachersAward #DDMNEWS
---