देवेंद्रनगर: सतना-देवेंद्रनगर पैसेंजर की तैयारी पूरी, नवरात्रि से चालू हो सकती है सेवा,जीएम कल लेंगे तैयारियों का जायजा
सतना से पन्ना जिले के देवेंद्रनगर के बीच बहुप्रतीक्षित यात्री रेल सेवा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 52 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित ब्रॉडगेज रेलखंड पर मेमू चलाने के लिए रेलवे की ओर से लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है।