पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना के एजी कॉलोनी में इंजीनियर के फ्लैट से सोने चांदी के जेवर की हुई चोरी
राजधानी पटना में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ गई है। ताजा मामला शास्त्रीनगर थाना के एजी कॉलोनी का है, जहां एक अपार्टमेंट के बंद फ्लैट से चोरों ने सोने और चांदी के जेवर की चोरी कर ली है।।मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड इंजीनियर राम सकल राय बीते दिनों बंगलूरू में अपने बेटे से मिलने गए थे। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में 3 चोर की तस्वीर कैद हो गई।