पटना ग्रामीण: पटना जीपीओ में नोडल डिलीवरी सेंटर का किया गया उद्घाटन
सोमवार को पटना जीपीओ में नोडल डिलीवरी सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही पटना के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में पार्सल वितरण का विस्तार किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से लोहिया नगर, राम कृष्णा नगर, जगनपुरा, राजेंद्र नगर, अशोक राजपथ, महेंद्रू, रूपसपुर, सरिस्ताबाद, शेखपुरा और अनीसाबाद के डाकघरों के वितरण का क्षेत्र शामिल है।