पटना ग्रामीण: सदन छोड़कर भाग गए हैं तेजस्वी यादव, बाहर कर रहे हैं उलूल जुलुल बातें: आवास पर बोले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी
सोमवार को पटना स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव गंभीर नेता नहीं है। बजट सत्र चल रहा है और वो भागे हुए हैं। बाहर में उलूल जुलूल बातें कर रहे हैं।