भदेसर: कन्नौज स्कूल में कुचिपुड़ी की शानदार प्रस्तुति, गुरु राजश्री होला ने बालिकाओं को सिखाए डांस स्टेप्स
शैलेंद्र जैन ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कन्नौज में स्पीक मैके चित्तौड़गढ़ की देखरेख में शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। बेंगलुरु की अंतर्राष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्यांगना गुरु राजश्री होला ने भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर कुचिपुड़