मंझनपुर: बुआ ने भतीजे को कागजों में मृत दिखाकर हड़प ली पुश्तैनी जमीन, जवई पड़री के पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
सिराथू तहसील क्षेत्र के जवई पड़री गांव के एक व्यक्ति ने अपनी ही बुआ पर बड़ा आरोप लगाते हुए डीएम मधुसूदन हुलगी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि पिता और बाबा की मौत के बाद वह ननिहाल में रहने चला गया था। इसी दौरान उसकी बुआ ने उसे कागजों में मृत दिखाकर पुश्तैनी जमीन अपने नाम करवा ली। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।