भीलवाड़ा: अजमेर चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे दो भाइयों पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू से किया हमला, ₹30 हजार भी लूटे
भीलवाड़ा शहर के व्यस्ततम अजमेर चौराहे पर बुधवार देर रात बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिले। यहां बस का इंतजार कर रहे दो सगे भाइयों पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाश पीड़ितों से 30 हजार रुपये की नकदी भी लूटकर फरार हो गए।