सवायजपुर: नवरात्र के दूसरे दिन पाली के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़, मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा
शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू हो चुके हैं। नवरात्र के नौ दिनों में अलग-अलग देवी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजन का विधान है। माता ब्रह्मचारिणी भगवती की नौ शक्तियों का दूसरा स्वरूप हैं।