सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में चकरोड पर भरे पानी से गुजरकर स्कूल जाते हैं बच्चे, ग्रामीणों ने अनदेखी का लगाया आरोप
हरपालपुर क्षेत्र बाढ़ के पानी से निकलने को स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे मजबूर हैं। पानी से गुजर कर स्कूल जाते बच्चों का एक वीडियो भी बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से यहां सड़क नहीं है। प्रशासन ने भी गांव तक जाने वाली सड़क को बनवाने की जिम्मेदारी नहीं ली।