सवायजपुर: किसानों को कानून गो ने दी जूते से मारने की धमकी, SDM सवायजपुर से शिकायत करने पहुंचे थे
सवायजपुर तहसील में तैनात कानून गो ने बाढ़ पीड़ित किसानों को जूते से मारने के धमकी दी, बाढ़ पीड़ित लेखपाल द्वारा बाढ़ राहत फीडिंग में की जा रही धन उगाही की शिकायत करने पहुंचे थे। शिकायती प्रार्थना पत्र एसडीएम ने कानून को जांच करने का आदेश दिया था। ग्रामीण जब कानून गो से मिले तो आरोप है कि कानून गो ने ग्रामीणों को जूते से मारने की धमकी दी और भगा दिया।