टीकमगढ़: जिला प्रशासन के निर्देशन में आनंद ग्राम धजरई में आनंदकों के लिए एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यक्रम किया गया आयोजित
राज्य आनंद संस्थान एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में आनंद ग्राम धजरई के आनंदको के लिये अल्पविराम परिचय सत्र का आयोजन टीकमगढ़ के आनंदकों द्वारा किया गया।नितिन कुमार बबेले डीपीएल टीकमगढ़ द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में जिला टीकमगढ़ आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर आनंद संस्थान रविंद्र यादव,मास्टर ट्रेनर विशाल कड़ा,शंकर सिंह ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र यादव मास्टर ट्रेनर ने किया।आनंद विभाग का परिचय से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नितिन कुमार बबेले डी पी एल आनंद विभाग ने संस्थान के कार्यक्रम परिचय एवं जानकारी प्रदान की।