करकेली: भाजपा मंडल करकेली की कार्यशाला में विधायक शिवनारायण सिंह हुए शामिल
विकासखण्ड करकेली मुख्यालय मे भाजपा मंडल करकेली की कार्यशाला आयोजित की गई जहां इस कार्यशाला मे विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।इस दौरान भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर तिलक-वंदन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।