लंबित मांगों को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज यूनियन ने दिया अल्टीमेटम
सोमवार तक मांगें पूरी न हुईं तो मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 21 अगस्त। चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीटू जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखा।
यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों को हर माह समय पर वेतन दिया जाए। यूनियन के अनुसार जुलाई माह का वेतन अभी तक लंबित है, जिसे जल्द जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए उचित रेस्ट रूम की व्यवस्था, कानून के अनुसार सभी छुट्टियां प्रदान करने और EPF की राशि नियमित रूप से जमा करने की मांग उठाई गई।
यूनियन ने प्रत्येक कर्मचारी को EPF जमा होने की पर्ची अथवा विवरण उपलब्ध करवाने, वर्ष में दो बार वर्दी देने तथा सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को गलबज सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवाने की भी मांग रखी।
यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंगलवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन ने कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।
राधा देवी, सचिव, चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन तथा रेखा देवी, अध्यक्षा, चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।
#चंबा #चंबामेडिकलकॉलेज #मेडिकलकॉलेजचंबा #हैल्थएंडसेनिटेशनवर्कर्स #कर्मचारीमांगें #वेतनभुगतान #EPF #कर्मचारीअधिकार #यूनियन #सीटू #चंबान्यूज #हिमाचलप्रदेश #PangiLiveNews #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026