भीकनगांव: फांसी के फंदे पर मिली 17 वर्षीय छात्रा , पुलिस जांच में जुटी ,10वीं की छात्रा थी और पढ़ाई में अच्छी थी
भीकनगांव | नगर की बालाजी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय छात्रा वेदांशी गायक की गुरुवार सुबह उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वेदांशी कक्षा 10वीं की छात्रा थी और पढ़ाई में अच्छी थी। परिजनों ने सुबह काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।