देहरादून: वाहन दुर्घटना को देखते हुए देहरादून संभाग चला रहा चेकिंग अभियान
वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए देहरादून संभाग ने चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया है। इसी को देखते हुए आरटीओ एनफोर्समेंट के द्वारा शहर के विभिन्न चौराहे पर चालान काटने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वहीं आरटीओ एनफोर्समेंट राजेंद्र बिराटिया के अनुसार लगातार कई दिनों से शहर के अंदर चालान और चेकिंग अभियान तेजी से की जा रही है