देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने टर्नर रोड से सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून की क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त उत्तम सिंह,अंशुल राठी,राशिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की ओर से शांति व्यवस्था भंग कर हुड़दंग किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया है।