देहरादून: एमडीडीए ने रिस्पना नदी, देहरादून के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई, 59 मकानों को किया ध्वस्त
एनजीटी के आदेश पर एमडीडीए ने रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला और बीर सिंह बस्ती में कार्रवाई की. एमडीडीए ने इन इलाकों में 11 मार्च 2016 के बाद बने 59 घरों को ध्वस्त किया है। इस दौरान लोगों के भारी विरोध का सामना टीम को करना पड़ा।