देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने आज प्रदेश भर में बारिश की जताई संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने आज प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है। उन्होने बताया कि देहरादून,मसूरी,पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, हल्द्वानी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। उनका कहना है कि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।