देहरादून: नेहरु कॉलोनी थाना पुलिस ने मोहकमपुर हरीपुर नवादा,देहरादून से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देहरादून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ललित बिष्ट, उर्फ, शुभम, पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी श्यामपुर, राणा चौक, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र 34 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। 22/06/2024 को वादिनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आरोपी के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।