खंडवा: पॉश इलाकों में क्रेटा कार से घूमकर बंद मकानों के ताले तोड़ते थे चोर, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
खंडवा शहर के पॉश इलाकों और कॉलोनियों में कार से घूमकर बंद मकानों की रेकी करने वाले अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य मौका मिलते ही ताले तोड़कर घरों में चोरी करते थे। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।