चकरनगर: शारदीय नवरात्र के पहले दिन भव्य शोभायात्राएं निकलीं, भक्तिमय हुआ चकरनगर
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को कस्बे में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्राएं निकालीं। दोपहर 2 बजे डीजे की धुन और जय माता दी के जयकारों से कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए।