बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने घाट बमुरिया से बरामद की चोरी हुई मोटरसाइकिल, आरोपी हुआ गिरफ्तार
बहादुरपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जशनखेड़ी निवासी निरन सिंह रजक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (एमपी 67 एमएच 9331) चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी करने वाले चोर को मोटरसाइकिल के साथ घाट बमुरिया से गिरफ्तार किया है।