भीलवाड़ा: 15 अगस्त तक चलेगा 'माय भारत' महाअभियान, भीलवाड़ा में हर युवा के पंजीकरण का लक्ष्य; एडीएम ने दिए सख्त निर्देश
जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में माय भारत भीलवाड़ा की जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक चल रहे विशेष पंजीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई।