गुलाबगंज: गुलाबगंज में देर रात तक निकला माता रानी का भव्य चल समारोह, विधायक सहित अन्य लोगों ने बांटे पुरस्कार
गुलाबगंज में नवरात्र पर्व के समापन पर माता रानी का विशाल चल समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ निकला। यह समारोह पहली बार निर्धारित समय रात 9 बजे रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू हुआ और मुख्य बाजार होते हुए विदिशा रोड स्थित पेट्रोल पंप तक बुधवार देर रात 2 बजे तक चला।जेसीबी पर विराजित माता रानी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।सभी झांकियां स्टेशन परिसर में एकत्र हुईं।