बक्सर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर ने बसांव खुर्द में 'प्राधिकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया
Buxar, Buxar | Mar 4, 2025 जिले हरपुर जलवांसी पंचायत के बसांव खुर्द में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर के तत्वाधान में प्राधिकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता रेणु रणविजय ओझा ने ग्रामीणों को अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं। सभी को न्याय सुलभ कराना सरकार का दायित्व है।