बक्सर: बक्सर के संयुक्त कृषि भवन में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला शुरू
Buxar, Buxar | Mar 4, 2025 मंगलवार को संयुक्त कृषि भवन बक्सर के परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान देव करण सिंह, सहायक निदेशक यांत्रिकरण आशीष कुमार व प्रगतिशील कृषक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विभाग द्वारा 75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है।