तोकापाल: विधायक विनायक गोयल ने हर्राकोडेर में मढ़ई मेला कार्यक्रम में की सहभागिता, क्षेत्र की समृद्धि के लिए की प्रार्थना
विधानसभा क्षेत्र के अंतिम एवं सुदूर ग्राम पंचायत हर्राकोडेर में आयोजित पारंपरिक मढ़ई मेला कार्यक्रम में विधायक विनायक गोयल ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां गंगादेई माता के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।मढ़ई मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है।