कोंडागांव: महिलाओं ने माओवादी प्रभावित क्षेत्र राणापाल में तैनात जवानों को बांधी राखी, DM व SP कार्यक्रम में हुए शामिल
जिले के मर्दापाल के ग्राम राणापाल में 19 अगस्त को 41 वीं आइटीबीपी बटालियन के कैंप में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। माओवादी प्रभावित इस क्षेत्र में तैनात जवानों के लिए यह पर्व खास था, क्योंकि यहां की महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर कोंडागांव कलेक्टर एवं एसपी भी आयोजन में शामिल होकर महिलाओं से राखी बंधवाई।