कोंडागांव: फरसगांव में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधकर किया जागरूक
भाई बहन के अटूट प्यार रक्षाबंधन के पर्व को देश मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । वही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर जिले के फरसगांव थाना के महिला पुलिसकर्मियों ने थाने के सामने बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों की रक्षा हेतु हाथों में राखी बांधे साथ ही सभी लोगो को बाइक चलाते समय हेमलेट पहनने के लिए जागरूक किया गया ।