माकड़ी: नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को माकड़ी पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल
माकडी पुलिस ने रिपोर्ट पर नाबलिग पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजमनराम नाग उर्फ राजमन नाग उम्र 21 वर्ष निवासी सरईबेड़ा भगतपारा को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध BNS की धारा 363,366,376(2) (ड), 506 भादवि, 04,06 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर आज सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।