कुंडा: बाघराय CHC में विजिलेंस ने किया छापा, घूसखोर BPM को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के बाघराय सीएचसी में बुधवार शाम करीब 4:00 बजे प्रयागराज विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) अमित मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी स्वीपर भर्ती के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। इस गिरफ्तारी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।