पंडारक: पंडारक थाना पुलिस ने शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पंडारक थाना की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी साझा करते हुए थानाध्यक्ष ने सोमवार को लगभग 8 बजे बताया कि पूर्व में अवैध ढंग से शराब करोबार करने के मामले में गौरव चौहान के ऊपर मामला दर्ज किया गया था। जमानत समाप्त होने के बाद से वह फरार चल रहा था, जिसे आज सरहन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।