चाईबासा: लातारसिका में अवैध महुआ शराब भट्टियों पर छापेमारी, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट
पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लातारसिका गांव में गुरूवार को 9 10 बजे पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित करीब 6 महुआ शराब भट्टियों तथा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को नष्ट किया गया। टीम ने मौके से बरामद शराब को नष्ट कर दिया