हमीरपुर: जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर बीडीओ मौदहा को किया निलंबित
मौदहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भ्रष्टाचार और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी शिवशंकर पाल ने तैनाती की ग्राम पंचायतों में नियम विरुद्ध कार्य किए।