घाटमपुर: मूसानगर रोड पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे संविदा चालक की दुर्घटना में दर्दनाक मौत, चार लोग घायल
घाटमपुर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर ऑटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई।दुर्घटना में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे मूसानगर नगर पंचायत के संविदा चालक मोहम्मद मुख्तार की दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।