नवदुर्गा उत्सव को लेकर,पुलिस प्रशासन ने ली शांति समिति की बैठक,थाना प्रभारी ने शासन की गाइडलाइन के बारे में कराया अवगत।भगवानपुरा। नगर में सोमवार शाम को पुलिस थाना परिसर में आगामी नवदुर्गा उत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भगवानपुरा,धुलकोट, भग्यापुर सहित आदि ग्रामों के नागरिक शामिल हुए। थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने शासन को गाइडलाइन बताई।