आज दिनांक 03.06.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में PSM (POLICE STATION MANAGEMENT) Application का शुभारंभ श्री विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा किया गया। इस एप्लीकेशन द्वारा राज्य के सभी अनुसंधानक, थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक / पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस महानिदेशक सभी आपस में जुड़ जायेंगे। इस एप्लीकेशन में थाना के कार्यों यथा डेली क्राईम रिपोर्ट, अनुसंधान प्रगति, डियूटी आवंटन, डियूटी चेकिंग, कांडों का प्रभार, वांछित अपराधियों की विवरणी, ग्रामीण अपराध पंजी, साप्ताहिक कार्य सूची, मालखाना विवरणी, थाना गश्ती मानचित्र, अनुसंधानक विवरणी एवं अपराध मानचित्र से संबंधित विवरणी को प्रतिदिन अद्यतन किया जाएगा। वरीय पदाधिकारी द्वारा PSM के माध्यम से थाना के कार्यों का अनुश्रवण / देख-रेख करने में काफी सुविधा होगी।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11
#BiharPolice #Bihar Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar