लंपी रोग की दस्तक से पहले पशुओं को मिलेगा सुरक्षा कवच
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 27 अगस्त
लंपी स्किन रोग के संभावित खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग चंबा ने जिले में पशुओं का व्यापक टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने करीब 21 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 15 हजार पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शेष करीब छह हजार पशुओं का टीकाकरण एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।
अभियान के तहत विभाग की विशेष टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पशुपालकों से संपर्क कर रही हैं और मौके पर ही पात्र पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही पशुपालकों को लंपी रोग के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
लंपी स्किन रोग मवेशियों में तेजी से फैलने वाली बीमारी है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य के साथ पशुपालकों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए विभाग बीमारी के संभावित फैलाव से पहले ही एहतियाती कदम उठा रहा है।
विभाग के अनुसार इससे पहले भी जिले में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था, जिसमें करीब 80 हजार 600 पशुओं का टीकाकरण किया गया था। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राकेश भंगलिया ने पशुपालकों से अपील की है कि वे विभागीय टीमों का सहयोग करें और अपने पात्र पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
#लंपी_स्किन_रोग
#LumpySkinDisease
#पशु_टीकाकरण
#चंबा
#Chamba
#पशुपालन_विभाग
#पशुपालक
#पशु_स्वास्थ्य
#लंपी_रोग_से_बचाव
#PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 27, 2026