हिमकेयर बंद होने से रमेश चंद की मौत का आरोप, सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष
पालमपुर के डरोह में निजी अस्पताल में हिमकेयर सुविधा बंद होने के बीच इलाज न मिलने से रमेश चंद की मौत का मामला सामने आया है। मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा और इसे गंभीर स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा बताया।