तारानगर: तारानगर में सुबह 10 बजे तक 31.99% और साहवा में 35.96% मतदान, तारानगर में 36 व साहवा में 20 केंद्रों पर हो रही है वोटिंग
नगर निकाय चुनाव 2026 में तारानगर नगरपालिका में सुबह 10 बजे तक 31.99% मतदान तथा साहवा नगरपालिका में 35.96% मतदान हो चुका है। तारानगर में मतदान के लिए 35 वार्डो के लिए कुल 36 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि साहवा नगरपालिका में 20 वार्डो के लिए 20 वोटिंग सेंटर बनाए गए है। इन चुनावों में तारानगर में 97 अभ्यर्थी तथा साहवा में 57 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।